Breaking News
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल

दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शिक्षा जगत से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्ती अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में अवध ओझा का पार्टी में स्वागत किया गया। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अवध ओझा अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं।

शिक्षा पर रहेगा फोकस
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद अवध ओझा ने कहा, “मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे शिक्षा के लिए काम करने का मौका दिया। शिक्षा वह माध्यम है, जो परिवार, समाज और राष्ट्र की आत्मा को उन्नत बनाता है। विश्व के जितने भी महान देश बने हैं, उनके विकास के पीछे शिक्षा का बड़ा योगदान रहा है।”

अवध ओझा ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता राजनीति में आकर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना और इसे नए स्तर तक ले जाना है।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों की सफलता पर प्रकाश
अपने संबोधन में अवध ओझा ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा, “दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 12वीं का परिणाम 97% तक पहुंच चुका है। 2015 में जहां सरकारी स्कूलों के केवल 15 बच्चों ने IIT-JEE MAINS क्वालिफाई किया था, वहीं इस साल यह संख्या 783 हो गई है।”

उन्होंने अपने प्रसिद्ध नारे को दोहराते हुए कहा, “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पीएगा, वह दहाड़ेगा।”

केजरीवाल और सिसोदिया ने जताया भरोसा
अरविंद केजरीवाल ने अवध ओझा का स्वागत करते हुए कहा कि उनका पार्टी में आना शिक्षा के क्षेत्र में और भी बड़े सुधारों की दिशा में कदम होगा। मनीष सिसोदिया ने भी उम्मीद जताई कि ओझा का अनुभव और समर्पण पार्टी के एजेंडे को मजबूती देगा।

चुनाव में बढ़ी हलचल
अवध ओझा के AAP में शामिल होने से दिल्ली की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उनकी लोकप्रियता और शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए माना जा रहा है कि यह कदम आम आदमी पार्टी को आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण बढ़त दिला सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top