Breaking News
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

अमित शाह ने झारखंड में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन को दी चेतावनी, कहा- ‘लूटने वालों को उल्टा लटका दिया जाएगा’

अमित शाह ने झारखंड में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन को दी चेतावनी, कहा- ‘लूटने वालों को उल्टा लटका दिया जाएगा’

झारखंड। केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने झारखंड में कांग्रेस और झामुमो (जेएमएम) गठबंधन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि राज्य में ‘पैसा लूटने वालों को उल्टा लटका दिया जाएगा’। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के कांग्रेस और जेएमएम नेताओं के पास करोड़ों रुपये जब्त हुए हैं, जो राज्य के युवाओं और माताओं-बहनों का पैसा है।

धनबाद में एक रैली के दौरान अमित शाह ने कहा, “आप बीजेपी की सरकार बनाइए, हम इन करोड़ों रुपये लूटने वालों को फांसी पर लटकाकर सीधा कर देंगे।” उन्होंने कहा, “झारखंड के गरीब आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और युवाओं से जो पैसा लूटा गया है, उसका एक-एक पैसा इनसे वसूला जाएगा और राज्य के खजाने में जमा किया जाएगा।”

राहुल गांधी पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता चुनावी वादों को पूरा करने में असफल रहते हैं। उन्होंने कहा, “राहुल बाबा कई घोषणाएं करते हैं, लेकिन वो कभी पूरी नहीं होतीं। अब आप भी कह रहे हैं कि कुछ भी पूरा नहीं होने वाला है, लेकिन मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर है। हम हर गारंटी पूरी करेंगे।”

अमित शाह ने झारखंड की जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील की और कहा, “आने वाली 20 तारीख को आपका एक-एक वोट झारखंड का भविष्य तय करेगा। आपका वोट तय करेगा कि आपको करोड़पति बनाने वाली जेएमएम चाहिए या फिर गरीब मां को लखपति बनाने वाली मोदी सरकार चाहिए।”

इससे पहले 11 नवम्बर को अमित शाह ने वादा किया था कि अगर बीजेपी झारखंड विधानसभा चुनाव जीतती है, तो वह राज्य से घुसपैठियों की पहचान करने और उन्हें बाहर निकालने के लिए एक पैनल बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी घुसपैठियों को आदिवासी महिलाओं से शादी करके जमीन हड़पने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top