Breaking News
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी

ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

शीतलहर के बीच राहत अभियान, डॉ. धन सिंह रावत ने रेडक्रॉस के ट्रकों को दिखाई हरी झंडी

पर्वतीय जिलों के जरूरतमंदों तक पहुंचेगी राहत सामग्री, रेडक्रॉस की पहल

देहरादून। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से राज्य के पर्वतीय जिलों में राहत सामग्री भेजी गई है। इस अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने राहत सामग्री से लदे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मानवीय पहल के तहत उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चम्पावत और अल्मोड़ा जिलों में ठंड से प्रभावित जरूरतमंद लोगों तक कंबल व अन्य आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसका उद्देश्य कठोर मौसम के दौरान कमजोर और असहाय वर्गों को राहत प्रदान करना है।

डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि भीषण ठंड के समय जरूरतमंदों की सहायता करना मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आपदा और संकट के समय समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव का यह कार्य प्रेरणादायी है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस पहल से शीतलहर से प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी और आने वाले समय में भी ऐसे जनहितकारी प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Back To Top