Breaking News
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार

एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई

बैंकॉक में अमर का कमाल, 100 किमी दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

नई दिल्ली- भारतीय धावक अमर सिंह देवंदा ने बैंकॉक में आयोजित एशिया ओशिनिया 100 किमी अल्ट्रा रनिंग चैम्पियनशिप में देश का नाम रोशन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया हैं। उन्होंने 100 किमी की कठिन दौड़ को 6 घंटे 59 मिनट 37 सेकंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज किया। यह प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रारनर्स के तत्वावधान में संपन्न हुई।

रविवार को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि अमर सिंह देवंदा का यह प्रदर्शन भारतीय अल्ट्रा रनिंग इतिहास में एक मील का पत्थर है। महासंघ ने लिखा कि देवंदा की रिकॉर्डतोड़ दौड़ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की उपस्थिति को और मजबूत किया है।

इस प्रतियोगिता में भारत से कुल 11 एथलीटों की टीम उतरी थी, जिसमें सौरव कुमार रंजन, गीनो एंटनी, वेलु पेरुमल, योगेश सनप, जयद्रथ, आरती झंवर, रणजी सिंह, सिंधु उमेश, नामग्याल ल्हामो और तेनजिन डोल्मा शामिल थे।

Back To Top