Breaking News
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कांवड़ मेला-2026 को लेकर अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक सम्पन्न
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कांवड़ मेला-2026 को लेकर अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक सम्पन्न
अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है- मुख्यमंत्री
अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है- मुख्यमंत्री
रेल मंत्रालय ने रामनगर एवं देहरादून के बीच नई द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को दी मंजूरी
रेल मंत्रालय ने रामनगर एवं देहरादून के बीच नई द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को दी मंजूरी
निजी मकान में चल रहे जुए तथा ऑनलाइन सट्टे के खेल का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
निजी मकान में चल रहे जुए तथा ऑनलाइन सट्टे के खेल का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 13% बढ़ा, पहली तिमाही में 1,324 करोड़ रुपये का लाभ
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 13% बढ़ा, पहली तिमाही में 1,324 करोड़ रुपये का लाभ
जंगलचट्टी क्षेत्र में केदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरे बोल्डर, यात्रा पर लगी अस्थायी रोक
जंगलचट्टी क्षेत्र में केदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरे बोल्डर, यात्रा पर लगी अस्थायी रोक
बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार, सात दिन में पार किया 90 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार, सात दिन में पार किया 90 करोड़ का आंकड़ा
2nd ODI- इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज की 1-1 से बराबर
2nd ODI- इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज की 1-1 से बराबर
देहरादून में बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर की गई कार्रवाई
देहरादून में बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर की गई कार्रवाई

‘अल्फा’ की रिलीज डेट बदली, अब 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी आलिया भट्ट की फिल्म

‘अल्फा’ की रिलीज डेट बदली, अब 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी आलिया भट्ट की फिल्म

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित स्पाई-एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। अब दर्शकों को यह फिल्म पहले से तय तारीख से एक सप्ताह पहले सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। निर्माताओं ने बॉक्स ऑफिस रणनीति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

यशराज फिल्म्स की आगामी स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ अब 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी तारीख आगे बढ़ाने का फैसला किया है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहली बार दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगी, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज डेट में बदलाव का मुख्य कारण जुलाई महीने में बढ़ती बॉक्स ऑफिस प्रतिस्पर्धा है। 17 जुलाई को कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल 4’ के रिलीज होने की घोषणा के बाद निर्माताओं ने ‘अल्फा’ को पहले रिलीज करने का निर्णय लिया। इससे फिल्म को शुरुआती दो हफ्तों तक अपेक्षाकृत कम प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा और कमाई के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में आलिया और शरवरी के अलावा अभिनेता बॉबी देओल भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी चर्चा है और इसे वर्ष की बड़ी एक्शन फिल्मों में गिना जा रहा है।

वहीं, आलिया भट्ट आने वाले समय में निर्देशक संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फिल्म Love & War में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म को एक भव्य प्रेम कहानी और युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित बताया जा रहा है।

(साभार)

Back To Top