Breaking News
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई

पुष्पा- द रूल से अल्लू अर्जुन की नई झलक आई सामने, 6 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

पुष्पा- द रूल से अल्लू अर्जुन की नई झलक आई सामने, 6 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा- द रूल इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म पुष्पा- द राइज (2021) का सीक्वल है।अब फिल्म से अल्लू की नई झलक सामने आ गई है, जिसमें उनका धांसू अवतार दिख रहा है। पुष्पा राज बन वह एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। पुष्पा- द रूल 6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना फिल्म छावा से होगा।

बता दें, साउथ एक्टर ब्रह्मा ने फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में पुष्पा 2 के डायरेक्टर, ब्रह्मा, फहाद फासिल और एनिमल एक्टर सौरभ सचदेवा भी दिख रहे हैं. यह सभी एक कार में हैं. कार पुष्पा 2 के विलेन भंवर सिंह शेखावत फहाद चला रहे हैं। वहीं, पुष्पा 2 में शॉकिंग एंट्री सौरभ सचदेवा की है, जिन्होंने फिल्म एनिमल में बॉबी देओल के छोटे भाई का रोल प्ले किया था। सौरभ को फिल्म एनिमल से खूब शोहरत मिली है. अब पुष्पा 2 में सौरभ की एंट्री बताती है कि फिल्म और भी ज्यादा धांसू होने वाली है।

पुष्पा- द रूल के निर्देशन की कमान सुकुमार कर रहे हैं। पहले भाग का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था।इस फिल्म में फहद फासिल भी अपनी अदाकारी का तडक़ा लगाते हुए नजर आएंगे। एसपी भंवर सिंह शेखावत उनकी झलक पहले ही सामने आ चुकी है। पुष्पा: द रूल हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ बंगाली भाषा में भी रिलीज होगी।यह पहली पैन-इंडिया फिल्म है, जो बंगाली भाषा में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top