Breaking News
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण

अजब प्रेम की गजब कहानी थिएटर्स में 25 अक्टूबर को हो रही री-रिलीज, फिर दिखेगी रणबीर-कैटरीना की जोड़ी

अजब प्रेम की गजब कहानी थिएटर्स में 25 अक्टूबर को हो रही री-रिलीज, फिर दिखेगी रणबीर-कैटरीना की जोड़ी

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी एक बार फिर थिएटर पर आ रही है. राजकुमार संतोषी ने फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी को डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी में रणबीर कपूर ने एक हरफनमौला एक्टर का रोल किया था, जो एक क्रिश्चियन लडक़ी कैटरीना कैफ के प्यार में गिर जाता है. फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी साल 2009 में रिलीज हुई थी. फिल्म के निर्माता टिप्स ने फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी की री-रिलीज डेट का एलान किया है।

टिप्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर लिखा है, प्रेम और जेनी की प्रेम कहानी को सेलिब्रेट करें, जो 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में लौट कर आ रही है. अब इस पोस्ट पर रणबीर और कैटरीना कैफ के फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा है कि उन्होंने यह फिल्म साल 2009 में ही थिएटर पर देखी और अब एक बार फिर इसका एक्सपीरियंस लेंगे. वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा है, इस फिल्म के गाने बेहद शानदार हैं।

अजब प्रेम की गजब कहानी महज 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 133.73 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म 1300 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले वीकेंड में 23 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इस फिल्म के बाद रणबीर और कैटरीना कैफ की जोड़ी फिल्म राजनीति (2010) और जग्गा जासूस (2017) में नजर आई थी।

बता दें, कैटरीना कैफ को पिछली बार फिल्म मैरी क्रिसमस और रणबीर कपूर को मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल में देखा गया था. एनिमल के बाद से रणबीर की झोली में एनिमल पार्क, ब्रह्मास्त्र 2, रामायण और धूम 4 भी है. धूम 4 को लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top