Breaking News
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

गढ़वाल विवि में बिना सीयूईटी के भी मिलेगा प्रवेश, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

गढ़वाल विवि में बिना सीयूईटी के भी मिलेगा प्रवेश, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

श्रीनगर: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में बिना सीयूईटी (CUET) स्कोर के भी दाखिला मिल सकेगा। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे छात्रों को 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 11 सितंबर इसकी अंतिम तिथि तय की गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रो. ओपी गुसाईं ने बताया कि सामान्य श्रेणी के छात्रों को निर्धारित शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांगजन वर्ग के लिए क्रमशः 400 और 200 रुपये का पंजीकरण शुल्क रखा गया है।

किन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

बीए एलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, बीएड, एमएड, बीपीएड और एमपीएड को छोड़कर स्नातक एवं स्नातकोत्तर के सभी अन्य कार्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

दून के प्रमुख कॉलेज भी शामिल

गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध दून के प्रमुख महाविद्यालय जैसे डीएवी पीजी कॉलेज, डीबीएस पीजी कॉलेज, एमकेपी पीजी कॉलेज और एसजीआरआर पीजी कॉलेज में भी छात्र-छात्राएं इस प्रक्रिया के जरिए दाखिला ले सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह कदम उन छात्रों के लिए लाभकारी साबित होगा जो किसी कारणवश सीयूईटी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। अब मेरिट आधारित प्रवेश प्रक्रिया से उन्हें भी उच्च शिक्षा का अवसर मिल सकेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर है, ऐसे में इच्छुक छात्र जल्द से जल्द पंजीकरण कर सकते हैं।

Back To Top