Breaking News
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

दिल्ली में भाजपा ने हासिल की बंपर जीत, 27 साल बाद खिला कमल 

दिल्ली में भाजपा ने हासिल की बंपर जीत, 27 साल बाद खिला कमल 

70 विधानसभा सीट वाली दिल्ली में 48 सीटों के साथ हासिल की प्रचंड जीत

प्रधानमंत्री मोदी ने किया जनता का धन्यवाद

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भाजपा ने जहां बंपर जीत हासिल की है, तो वहीं आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। अरविंद केजरीवाल हो या फिर मनीष सिसोदिया, दोनों ही नेताओं की हार हुई है। भाजपा ने दिल्ली में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पिछले 27 सालों का जीत का सुखा खत्म किया है और 70 विधानसभा सीट वाली दिल्ली में 48 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की है। इस जीत के बाद भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर आ रही है। जेपी नड्डा से लेकर राजनाथ सिंह और अमित शाह ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद कहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दिल्ली में मिली इस जीत के लिए जनता को धन्यवाद कहा है। साथ ही उन्होंने दिल्ली बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया है। उन्होंने लिखा कि, ‘जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top