Breaking News
एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह
एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह
सारण में बाढ़ का बढ़ा खतरा, 48 गांव प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस से राहत कार्य जारी
सारण में बाढ़ का बढ़ा खतरा, 48 गांव प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस से राहत कार्य जारी
ज्यादा नींद कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत, उठते ही सिरदर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण
ज्यादा नींद कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत, उठते ही सिरदर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण
फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर राहुल गांधी के सवाल, चुनाव आयोग और TCS पर उठाई आपत्ति
फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर राहुल गांधी के सवाल, चुनाव आयोग और TCS पर उठाई आपत्ति
‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार
‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत

द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत

संगठन की मजबूती को लेकर जुटे भाजपा कार्यकर्ता- रावत 

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जनपद के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं बैठकों में प्रतिभाग किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों, बूथ प्रबंधन और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

डॉ. रावत ने भारतीय जनता पार्टी, द्वाराहाट मंडल के शक्ति केंद्र असगोली की बैठक में प्रतिभाग करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक टिप्स एवं दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि द्वाराहाट में कमल खिलाने के संकल्प के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और समर्पण से कार्य करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया।

इसके उपरांत डॉ. रावत ने मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों, जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकों में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं पार्टी की गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, बूथ स्तर पर सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

दरअसल विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के क्रम में भाजपा ने प्रदेश की उन 23 विधानसभा सीटों पर विशेष फोकस किया है, जहां वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत नहीं मिली थी। इन सीटों पर चुनावी प्रबंधन को मजबूत करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को व्यक्तिगत जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. रावत ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

इससे पहले द्वाराहाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने डॉ. रावत का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने द्वाराहाट में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भी प्रतिभाग किया और आमजन से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में राष्ट्रध्वज फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान के साथ ही हमारी संप्रभुता, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।

बैठकों में भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, जिला प्रभारी प्रदीप जनौटी, पूर्व विधायक महेश सिंह नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल शाही सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back To Top