Breaking News
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद

पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम

ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश

शौच के लिए निकले व्यक्ति पर किया तेंदुए ने हमला, उतारा मौत के घाट 

धरगड़ा क्षेत्र में घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत

चंपावत। चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चुयरानी ग्राम सभा स्थित धरगड़ा क्षेत्र में मंगलवार सुबह मानव–वन्यजीव संघर्ष की एक और दर्दनाक घटना सामने आई। शौच के लिए घर से निकले 42 वर्षीय देव सिंह अधिकारी पर तेंदुए ने अचानक हमला कर उनकी जान ले ली। हमले की सूचना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना के बाद आसपास के गांवों के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग के प्रति नाराज़गी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए की सक्रियता बढ़ने के बावजूद विभाग ने कोई ठोस सुरक्षा उपाय नहीं अपनाए हैं। लोगों ने हमलावर तेंदुए को आदमखोर घोषित कर तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई है।

सूचना मिलते ही काली कुमाऊं रेंज से बन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी कीं। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लगातार बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल है, वहीं उनका कहना है कि यदि समय रहते वन विभाग ने कदम नहीं उठाए तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।

Back To Top