Breaking News
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने

भ्रष्टाचार पर प्रहार और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम है वीबी-जी राम-जी योजना- महेंद्र भट्ट

भ्रष्टाचार पर प्रहार और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम है वीबी-जी राम-जी योजना- महेंद्र भट्ट

श्रीनगर में वीबी-जी राम-जी जागरण अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित

श्रीनगर (पौड़ी)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने श्रीनगर में पौड़ी जिले के तहत चल रहे वीबी-जी राम-जी जागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित भाजपा जिला कार्यशाला को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास को देश की प्रगति की आधारशिला बताते हुए कहा कि गांवों को विकास का इंजन बनाए बिना विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वीबी-जी राम-जी योजना भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, मजदूरों को रोजगार सुरक्षा मिलेगी और विकास कार्यों में पारदर्शी व्यवस्था लागू होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का संकल्प स्पष्ट है कि विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। गरीब, श्रमिक, किसान और ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को योजना की रूपरेखा, उद्देश्यों और क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back To Top