Breaking News
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
नागरिकता के नाम पर मतुआ समुदाय को अनिश्चितता और भ्रम में धकेल रही केंद्र सरकार- ममता बनर्जी
नागरिकता के नाम पर मतुआ समुदाय को अनिश्चितता और भ्रम में धकेल रही केंद्र सरकार- ममता बनर्जी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज

सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है और इस मैच में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हालांकि, टीम प्रबंधन की चिंता कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल के लगातार कमजोर प्रदर्शन को लेकर बनी हुई है।

सूर्यकुमार की फॉर्म पर सवाल
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले काफी समय से अपनी लय तलाशते नजर आ रहे हैं। मौजूदा टी20 सत्र में उनका औसत उम्मीदों से काफी नीचे रहा है और लंबे समय से कोई बड़ी पारी नहीं आई है। अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम के लिए यह जरूरी है कि कप्तान जल्द रन बनाना शुरू करें, ताकि मध्यक्रम को मजबूती मिल सके।

उपकप्तान गिल का संघर्ष जारी
उपकप्तान शुभमन गिल का बल्ला भी इस सीरीज में खामोश रहा है। ओपनिंग में लगातार असफल रहने से भारतीय शीर्ष क्रम पर दबाव बढ़ा है। गिल के खराब फॉर्म का असर टीम संयोजन पर भी पड़ा है, जिसके चलते संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ा। हालांकि, टीम प्रबंधन फिलहाल संयम बनाए हुए है और गिल को एक और मौका दिए जाने की संभावना है।

गेंदबाजी में भारतीय आक्रमण मजबूत
अक्षर पटेल के बीमारी के कारण सीरीज से बाहर होने के बाद शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया है। इससे कुलदीप यादव की भूमिका और अहम हो सकती है। वहीं, निजी कारणों से पिछला मैच नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता पर अब भी संशय बना हुआ है। उनकी गैरमौजूदगी में अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था, जबकि हर्षित राणा ने भी प्रभावी गेंदबाजी की।

प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
टीम सूत्रों के मुताबिक, यदि जसप्रीत बुमराह वापसी नही कर पाते हैं, तो भारतीय टीम अपने संयोजन में किसी बड़े बदलाव के मूड में नहीं है। ऐसे में एक बार फिर संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है। भारतीय टीम की रणनीति साफ है—मौजूदा संयोजन के साथ जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमाना।

मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मुकाबला 17 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, वहीं जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

Back To Top