Breaking News
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश
कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल

पुष्पा 2: द रूल का धांसू ट्रेलर रिलीज, पुष्पराज बन फिर छाए अल्लू अर्जुन, श्रीवल्ली के रूप में रश्मिका ने लूटी महफिल

पुष्पा 2: द रूल का धांसू ट्रेलर रिलीज, पुष्पराज बन फिर छाए अल्लू अर्जुन, श्रीवल्ली के रूप में रश्मिका ने लूटी महफिल

भारतीय सिनेमा की सफल फिल्मों में से एक पुष्पा के दूसरे भाग पुष्पा 2 का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड वाले भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।माना जा रहा है कि पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड धराशायी कर देगी।अल्लू की इस फिल्म से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं। अब उनकी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

ट्रेलर देख लगता है कि अल्लू अर्जुन दोबारा पर्दे पर धमाका करने वाले हैं। उनके लुक से लेकर डायलॉग तक, ध्यान खींच रहे हैं।अल्लू की एंट्री देख रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह यकीनन अल्लू के प्रशंसकों के लिए एक बड़ा तोहफा है।अल्लू ने अपनी अदाकारी से एक बार फिर दिल जीत लिया है। उनका एक-एक सीन देखने लायक है। अल्लू का स्टाइल और उनकी डायलॉगबाजी इतनी शानदार है कि स्क्रीन से नजरें हटाने का मन नहीं करेगा।

पुष्पा 2 का ट्रेलर 17 नवंबर की शाम 6 बजे बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में रिलीज किया गया। इस दौरान पुष्पा टीम के कई सितारों ने खूब धमकाचौकड़ी मचाई, वहीं इवेंट में भोजपुरी एक्ट्रेस अकांक्षा सिंह की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।ट्रेलर लॉन्च के लिए भव्य तैयारियां की गई थीं। जैसे ही अल्लू अपनी टीम के साथ बिहार पहुंचे, उनका जोरदार स्वागत किया गया।

पुष्पा: 2 के निर्देशन की कमान भी सुकुमार संभाल रहे हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। यह पहली पैन-इंडिया फिल्म है, जो बंगाली भाषा में रिलीज होने वाली है।साउथ की अभिनेत्री श्रीलीला इस फिल्म के आइटम नंबर पर अल्लू के साथ डांस करती नजर आएंगी।पुष्पा: द रूल के गाने किसिक में श्रीलीला को डांस करते हुए देखा जाएगा। फिल्म से उनकी पहली झलक सामने आ चुकी है।

पुष्पा में अल्लू के स्टाइल से लेकर उनके डायलॉग भी लोगों की जुबां पर चढ़ गए थे। इस फिल्म के जरिए पहली बार अल्लू उर्फ पुष्पा और रश्मिका मंदाना उर्फ श्रीवल्ली की जोड़ी बनी थी।फिल्म में अल्लू चंदन तस्कर बने थे। 170 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।इस फिल्म के लिए अल्लू को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top