Breaking News
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान

हरिद्वार। सोमवार को सोमवती अमावस्या का स्नान पर्व मनाया जाएगा, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही पुलिस द्वारा यातायात प्लान भी जारी कर दिया है। यदि आप लोग भी सोमवती स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार आने का प्लान बना रहे है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। सभी लोग घर से बाहर निकलने से पहले यातायात प्लान जरुर देखें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोवाल ने यातायात प्लान का पालन कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि चंडी चौक से वाल्मीकि चौक और शिवमूर्ति चौक तक और शिवमूर्ति चौक से हरकी पौड़ी तक, भीमगोडा बैरियर से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन रहेगा। रविवार की रात 12 बजे से स्नान संपन्न होने तक भारी वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहेंगे।

हरिद्वार में ऐसे रहेगी यातायात की व्यवस्था, कई रुट डायवर्ट

देहरादून, ऋषिकेश से आने वाले नेपाली फार्म, रायवाला, दूधाधारी तिराहा से होते हुए मोतीचूर पार्किंग में भेजे जाएंगे।

दूसरे रूट नेपाली फार्म, पुलिस चौकी श्यामपुर, आईडीपीएल, ऋषिकेश बैराज, चीलामार्ग होते हुए भीमगोड़ा बैराज से वीआईपी घाट बैराज साइड होकर चंडी चौक अंडरपास से होते हुए हरिद्वार आएंगे। पंतद्वीप, दीनदयाल पार्किंग में पार्क होंगे।

नजीबाबाद से देहरादून जाने वाले हल्के वाहन व बस 4.2, गौरीशंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोड़ा बैराज, हाईवे चंडी चौक अंडरपास से यू टर्न लेकर देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

हरिद्वार आने के लिए 4.2 गौरीशंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोडा बैराज हाईवे में बाएं होते हुए फ्लाईओवर के ऊपर हरिद्वार शहर की तरफ जाएंगे। दिल्ली की तरफ़ से आने वाली सभी पर्यटक बसें, ट्रैक्टर ट्रॉली को ऋषिकुल मैदान व हरिराम इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top