Breaking News
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
नागरिकता के नाम पर मतुआ समुदाय को अनिश्चितता और भ्रम में धकेल रही केंद्र सरकार- ममता बनर्जी
नागरिकता के नाम पर मतुआ समुदाय को अनिश्चितता और भ्रम में धकेल रही केंद्र सरकार- ममता बनर्जी

भारत में प्लास्टिक कचरा- बढ़ता खतरा और पर्यावरण पर असर

भारत में प्लास्टिक कचरा- बढ़ता खतरा और पर्यावरण पर असर

नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि चाय-समोसे के साथ इस्तेमाल किया गया प्लास्टिक डिस्पोजल या सब्जी लाने के लिए उपयोग की गई प्लास्टिक थैली आखिरकार कहां जाती है? ये सारे प्लास्टिक कचरे का बड़ा हिस्सा हमारे समुद्रों और नदियों में पहुंच कर उन्हें प्रदूषित कर रहा है। एक नए अध्ययन के अनुसार, भारत दुनिया में सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरा पैदा करने वाले देशों में से एक है। हर साल लाखों टन प्लास्टिक कचरा फेंकने से देश के पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है।

रिसर्च से यह बात सामने आई है कि भारत में प्लास्टिक प्रदूषण का एक प्रमुख कारण यह है कि अधिकांश प्लास्टिक कचरा सीधे पर्यावरण में फेंक दिया जाता है। इससे प्लास्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े (माइक्रोप्लास्टिक) खाद्य श्रृंखला में प्रवेश कर रहे हैं, जो मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए खतरनाक हैं।

सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध: हकीकत क्या है?
भारत ने 1 जुलाई 2022 को सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया था, जिसका उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना था। इस कदम से उम्मीद थी कि सालाना कम से कम 0.6 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा घटेगा। हालांकि, दो साल बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों है। दुकानों में अभी भी डिस्पोजेबल प्लास्टिक उत्पाद मिल रहे हैं, और लोग प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल जारी रखे हुए हैं।

सितंबर 2024 में प्रकाशित एक नए शोध के मुताबिक, भारत हर साल 9.3 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न कर रहा है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। यह मात्रा नाइजीरिया (3.5 मिलियन टन), इंडोनेशिया (3.4 मिलियन टन) और चीन के कुल प्लास्टिक कचरे के बराबर है।

प्लास्टिक प्रदूषण: स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रभाव
प्लास्टिक प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। माइक्रोप्लास्टिक्स हमारे शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, प्लास्टिक समुद्री जीवन के लिए भी बड़ा खतरा बन चुका है।

समाधान क्या है?
इस समस्या का हल सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने और लोगों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए जागरूक करने में है। इसके साथ ही, पुनर्चक्रण को प्रोत्साहित करने और वैकल्पिक सामग्री का उपयोग करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ इस लड़ाई में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह प्लास्टिक का उपयोग कम करे और पर्यावरण की रक्षा में योगदान दे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top