Breaking News
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण

नोएडा के महाकौथिग मेले में पहाड़ी कवियों ने बांधा समां

नोएडा के महाकौथिग मेले में पहाड़ी कवियों ने बांधा समां

नोएडा। नोएडा सेक्टर 21A स्थित स्टेडियम में आयोजित 14वें महाकौथिग मेले ने स्टेडियम परिसर को मिनी उत्तराखंड के रूप में तब्दील कर दिया है। इस मेले में दिल्ली-एनसीआर में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासी आम-ओ-खास लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। इस मेले में विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पहाड़ी समुदाय के लोगों ने अपनी कला, संस्कृति और साहित्यिक विरासत का प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में इस मेले के मंच पर हर साल की तरह इस बार भी काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें रमेश घिन्दियाल, रघुवर दत्त शर्मा, बृज मोहन बेदवाल, पृथ्वी सिंह केदारखंडी, जगत कुमौनी, किरण पंत, रमेश हितैषी, कुंज बिहारी मुंडेनी, राजेन्द्र सिंह भंडारी, डॉ बिहारी लाल जालंधरी, दिनेश ध्यानी और भगवती जुयाल गंदेशी जैसी पहाड़ की नामी गिरामी साहित्यिक हस्तियों ने शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

21 से 25 दिसम्बर तक चलने वाला ये वार्षिक महाकौथिग मेला न केवल पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का मौका भी प्रदान कर रहा है। मेले में पारंपरिक खान-पान, वेशभूषा, लोक कला और गीत-संगीत की भी खास प्रस्तुति है। ये आयोजन पहाड़ी संस्कृति और रीति-रिवाजों को जीवंत रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है। इस मेले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top