Breaking News
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी

पटना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और टेम्पो की हुई सीधी टक्कर, 10 लोगों की मौत

पटना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और टेम्पो की हुई सीधी टक्कर, 10 लोगों की मौत

गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम किया, ट्रक चालक फरार, फैक्ट्री प्रबंधन से मांगी जवाबदेही

पटना। बिहार की राजधानी पटना में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियावा स्टेशन के पास हिलसा-दनियावां मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और टेम्पो की सीधी टक्कर में 10 लोगों की जान चली गई। मृतकों में नौ महिलाएं और टेम्पो चालक शामिल हैं। हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि टेम्पो पूरी तरह चकनाचूर हो गया और सवार यात्री बुरी तरह फंस गए।

टक्कर के बाद सड़क पर खून फैल गया और कई शव इधर-उधर बिखरे पड़े थे। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान तीन घायलों की मौत हो गई, जबकि कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया
हादसे की खबर फैलते ही लोगों का आक्रोश भड़क उठा। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और फैक्ट्री प्रबंधन को मौके पर बुलाने की मांग की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर सीधे पास की सीमेंट फैक्ट्री के अंदर चला गया। पुलिस हालात को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटी रही।

गंगा स्नान के लिए निकले थे यात्री
पुलिस जांच में पता चला है कि सभी मृतक नालंदा जिले के मलावा गांव के निवासी थे। वे टेम्पो से फतुहा के त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतकों की पहचान हुई
हादसे में मरने वालों की पहचान संजू देवी, उदेशा देवी, कंचन देवी, बबीता देवी, रेणु कुमारी, दीपिका पासवान, गंगा देवी, कुसुम देवी, काजल कुमारी और चालक चंदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top