Breaking News
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
नागरिकता के नाम पर मतुआ समुदाय को अनिश्चितता और भ्रम में धकेल रही केंद्र सरकार- ममता बनर्जी
नागरिकता के नाम पर मतुआ समुदाय को अनिश्चितता और भ्रम में धकेल रही केंद्र सरकार- ममता बनर्जी

देहरादून में शुरू हुई फ्री ‘सखी कैब’ सेवा

देहरादून में शुरू हुई फ्री ‘सखी कैब’ सेवा

ऑटोमेटेड पार्किंग से यात्रियों को मिलेगा निःशुल्क आने-जाने का साधन, जल्द जुड़ेंगे 6 नए ईवी वाहन

देहरादून। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और पार्किंग की समस्या से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है। प्रशासन द्वारा ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा के तहत ‘‘फ्री सखी कैब’’ सेवा की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, देहरादून को दो नई ईवी (टाटा पंच) वाहन आवंटित किए गए हैं, जो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले लोगों को नजदीकी भीड़भाड़ वाले स्थानों तक निःशुल्क लाने और ले जाने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।

जल्द ही इस बेड़े में छह अतिरिक्त ईवी वाहन जोड़े जाएंगे, जिससे नागरिकों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी। ये सभी वाहन पीपीपी मॉडल पर संचालित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में शहर को मिलेगी ट्रैफिक से राहत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए तीन नई ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधाओं का निर्माण करवाया है।

इनमें शामिल हैं:

परेड ग्राउंड पार्किंग – 111 वाहनों की क्षमता

तिब्बती मार्केट पार्किंग – 132 वाहनों की क्षमता

कोरोनेशन पार्किंग – 18 वाहनों की क्षमता

कुल 261 वाहनों की क्षमता वाली ये तीनों पार्किंग सुविधाएं जल्द ही मुख्यमंत्री धामी द्वारा जनता को समर्पित की जाएंगी।

5 किमी दायरे में फ्री शटल कैब सेवा

फ्री ‘सखी कैब’ सेवा के अंतर्गत घंटाघर, गांधी पार्क, सुभाष रोड और परेड ग्राउंड के आसपास 5 किलोमीटर के दायरे में निःशुल्क शटल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सेवा से पार्किंग से अपने गंतव्य तक पहुंचना अब आसान और सुरक्षित हो गया है।

अनधिकृत पार्किंग पर सख्त कार्रवाई

प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब शहर की सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दिशा में पिछले एक माह से एक डेडिकेटेड क्रेन भी तैनात की गई है, जो अनधिकृत पार्किंग करने वालों पर तत्काल कार्रवाई करेगी।

एनआरएलएम योजना के तहत संचालन

देहरादून की परेड ग्राउंड पार्किंग का संचालन वर्तमान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत गठित कृष्णा स्वयं सहायता समूह, विकासनगर द्वारा किया जा रहा है। इस पहल से न केवल शहरवासियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि महिला स्वयं सहायता समूहों को भी आजीविका के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Back To Top