Breaking News
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
नागरिकता के नाम पर मतुआ समुदाय को अनिश्चितता और भ्रम में धकेल रही केंद्र सरकार- ममता बनर्जी
नागरिकता के नाम पर मतुआ समुदाय को अनिश्चितता और भ्रम में धकेल रही केंद्र सरकार- ममता बनर्जी

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर लगी आग, घटना के दौरान रोका गया यातायात

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर लगी आग, घटना के दौरान रोका गया यातायात

दो गाड़ियों में अचानक लगी आग 

नहीं हुई कोई जनहानि 

उत्तर प्रदेश। प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में अभी कुछ दिन पहले ही आग लगने की घटना सामने आयी थी, इस बीच आज भी मेला क्षेत्र में आग लगने से अफरा- तफरी मच गई।  हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कुंभ मेला क्षेत्र में आग लगी। आग से किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

मेले की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सेक्टर 2 के पास खड़ी दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। एक अर्टिगा और दूसरी वेन्यू कार है। घटना के दौरान यातायात रोक दिया गया।

सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों में अचानक लगी आग 
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

एकादशी होने के कारण महाकुंभ में आज भारी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची है। लेकिन प्रशासन की तेजी के चलते आग की घटना को तुरंत रोक दिया गया है। पिछली आग को देखते हुए कुंभ प्रशासन ने व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं आग और दुर्घटनाओं के रोकने के लिए मेले में जगह-जगह पर स्पॉट बनाए हैं। ताकि किसी घटना होने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

इसके चलते आज सुबह आग लगने की घटना के दौरान तुरंत दमकल कर्मी मौके पर पहुंची और कार में लोगों को निकालकर आग पर तुरंत काबू पा लिया। सभी लोग सुरक्षित है। मेले में स्थिति समान्य है।

फायर ऑफिसर विशाल यादव का कहना है श्रद्धालु दूर-दराज के इलाकों से आ रहे हैं और उन्होंने अपने वाहन यहां पार्क किए हैं। अत्यधिक गर्मी के कारण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। एर्टिगा कार पूरी तरह से जल गई है और वेन्यू कार आंशिक रूप से जली है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, सभी सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top