Breaking News
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने

क्या आप जानते हैं कि सेब खाने के साथ इसकी चाय भी पी सकते हैं, आइए जानते हैं इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ

क्या आप जानते हैं कि सेब खाने के साथ इसकी चाय भी पी सकते हैं, आइए जानते हैं इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ

अच्छी सेहत चाहते हैं तो खान-पान में सुधार करना सबसे जरूरी हो जाता है। आहार में मौसमी सब्जियों और फलों को जरूर शामिल करें। फलों में आपकी अच्छी सेहत के लिए आवश्यक लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपको क्रोनिक बीमारियों से बचाने में मददगार हो सकते हैं।

सेब खाने को अध्ययनों में कई प्रकार से सेहत के लिए लाभकारी पाया गया है। इसको लेकर एक कहावत भी रही है- ‘एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे’। यानी अगर आप रोजाना सेब खाते हैं तो ये आपकी बीमारियों से मुक्त रखता है।

क्या आप जानते हैं कि सेब का फल या इसके जूस के साथ आप सेब की चाय भी पी सकते हैं, जिससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

सेब की चाय को लेकर रही है काफी चर्चा

सेब की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी, टी बैग, लौंग, हरी इलायची और दालचीनी डालकर उबाल लें। फिर इसमें सेब को काटकर डालें और उबालें। आप इसमें स्वादानुसार नींबू का रस और शहद भी मिला सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस चाय का सेवन करना वेट लॉस से लेकर आपको कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखने में भी सहायक हो सकता है।

क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ नेहा पठानिया भारद्वाज बताती हैं, सेब की चाय विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है। इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन-सी और सोडियम भी होता है। इससे वजन घटाने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। चाय में मौजूद दालचीनी शरीर को डिटॉक्स करने और सूजन कम करने में मदद करती है। यदि आपको सेब से एलर्जी है तो इस चाय के सेवन से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

बहुत फायदेमंद मानी जाती है ये चाय

सेब की चाय में कैलोरी और वसा बहुत कम होती है, जो वजन को नियंत्रित रखती है। इस चाय में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार हो सकते हैं, जिससे दिल सेहतमंद रहता है। यह चाय पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करती है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन स्वास्थ्य को बूस्ट करता है। रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करके मेटाबॉलिक बैलेंस को सुधारने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है।

ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए ये बहुत फायदेमंद

डायबिटीज के साथ हाई ब्लड प्रेशर भी मौजादा समय के लिए बड़ा खतरा रहा है। सेब का सेवन या इसकी चाय पीना इसमें आपके लिए लाभकारी है। ऑस्ट्रेलियाई अध्ययनों में पाया गया कि सेब खाने से रक्तचाप कम करने में मदद मिल सकती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने से स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो सकता है। मतलब सेब का सेवन करके आप डायबिटीज और ब्लड प्रेशर दोनों को कंट्रोल कर सकते हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top