Breaking News
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
नागरिकता के नाम पर मतुआ समुदाय को अनिश्चितता और भ्रम में धकेल रही केंद्र सरकार- ममता बनर्जी
नागरिकता के नाम पर मतुआ समुदाय को अनिश्चितता और भ्रम में धकेल रही केंद्र सरकार- ममता बनर्जी

रावण बनकर दिल जीत रहे हैं आशुतोष राणा, बोले — ‘राम मारने नहीं, तारने आए थे

रावण बनकर दिल जीत रहे हैं आशुतोष राणा, बोले — ‘राम मारने नहीं, तारने आए थे

मुंबई: बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता आशुतोष राणा, जो अपनी दमदार अदाकारी और विलेन के किरदारों के लिए जाने जाते हैं, इन दिनों मंच पर रावण का रूप धरकर दर्शकों को मोहित कर रहे हैं। नाटक ‘हमारे राम’ में रावण की भूमिका निभा रहे आशुतोष राणा इस नाटक को केवल एक प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव मानते हैं।

आशुतोष राणा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “अगर हम भगवान राम की इस कथा को अपने जीवन में उतार लें, तो जीवन की सारी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। राम किसी को मारने के लिए नहीं, बल्कि तारने के लिए इस धरती पर अवतरित हुए थे। यह नाटक सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक आत्मिक यात्रा है।”

14 महीनों में 261 शो, अब दुबई में प्रस्तुति की तैयारी

आशुतोष राणा ने यह भी बताया कि महज 14 महीनों में नाटक ‘हमारे राम’ का 261वां शो जयपुर में किया गया, और अब तक यह नाटक देश के 15 राज्यों में मंचित हो चुका है। उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि दर्शक इसे दो, तीन और यहां तक कि चार बार देखने आ रहे हैं। इससे बड़ा कलाकार के लिए क्या आशीर्वाद हो सकता है?”राणा ने कहा कि एक अभिनेता के तौर पर रावण का किरदार निभाना हमेशा से उनकी चाह रही है, और इस मंचीय प्रस्तुति ने उन्हें वह अवसर दिया।

‘हमारे राम’ की स्टारकास्ट और राणा का अगला फिल्मी सफर

‘हमारे राम’ में आशुतोष राणा के साथ अभिनेता राहुल भुचर, दानिश अख्तर, तरुण खन्ना, हरलीन कौर और करण शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। आशुतोष राणा का फिल्मी करियर भी लगातार सक्रिय है। वे ‘पठान’, ‘वॉर’, ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘धड़क’, ‘सिम्बा’ और ‘राज’ जैसी चर्चित फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। आने वाले समय में वे अयान मुखर्जी की एक्शन थ्रिलर ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ में भी दिखाई देंगे, जो 8 अगस्त को रिलीज़ हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top