Breaking News
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

जीभ से कैसे पता चलती है बीमारी, आप भी शीशे में देखकर लगा सकते हैं पता

जीभ से कैसे पता चलती है बीमारी, आप भी शीशे में देखकर लगा सकते हैं पता

बीमारी होने पर जब आप डॉक्टर को दिखाने जाते हैं तो वो सबसे पहले आपकी जीभ देखते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा डॉक्टर जीभ क्यों देखा करते हैं. दरअसर, हमारी जीभ कई बीमारियों को पहले ही बता देती है. आप खुद भी जीभ में होने वाले बदलावों को देखकर पता कर सकते हैं कि आपको कोई बीमारी तो नहीं होने वाली है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर जीभ किसी बीमारी का संकेत दे रहा है तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि कई बार यह गंभीर भी हो सकता है।

सफेद छाले होना
जीभ पर सफेद छाले होना बताता है कि पेट में गड़बड़ी है. पाचन में दिक्कत होने के बाद कई बार जीभ पर लाल या सफेद छाले हो जाते हैं. इसका इलाज तुरंत कराना चाहिए, इसे कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

जीभ पर पीले रंग की कोटिंग
अगर जीभ पर सफेद रंग की हल्की सी कोटिंग है तो इसका मतलब आप हेल्दी हैं लेकिन अगर यही कोटिंग पीले रंग की है तो सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि पीले रंग की हल्की मोटी कोटिंग यीस्ट इंफेक्शन की तरफ इशारा करती है।

ज्यादा सॉफ्ट जीभ
अगर जीभ का रंग गाढ़ा लाल है या वह काफी मुलायम महसूस हो रही है तो इसका मतलब है कि शरीर में विटामिन बी12 और आयरन की कमी है. इसकी जानकारी डॉक्टर के पास जाकर लेनी चाहिए।

गहरी लाल रंग की जीभ
जीभ का गहरा लाल होना इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है. कई बार कावासाकी बीमारी या लाल बुखार की वजह से भी ऐसा हो सकता ै. अगर यह हल्की सफेद नजर आए तो एनीमिया का संकेत हो सकता है।

लाल जीभ पर सफेज स्पॉट
तंबाकू, सुपाड़ी खाने वालों की जीभ पर सफेद स्पॉट पड़ जाते हैं. कई बार ज्यादा तला भुना खाने से एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और ऐसा हो सकता है. अगर एक दो हफ्ते बाद भी यह खत्म न हो तो तुरंत डॉक्टर से जाकर मिलना चाहिए।

जीभ चिकनी होना
जीभ का ऊपरी हिस्सा हल्का खुरदुरा होता है. अगर यह अचानक से चिकना हो जाए तो विटामिन की कमी के लक्षण हो सकते हैं. शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी ऐसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top