Breaking News
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

अंकिता भंडारी हत्याकांड- आज फैसला सुनाएगी अदालत

अंकिता भंडारी हत्याकांड- आज फैसला सुनाएगी अदालत

उत्तराखंड के संवेदनशील फैसले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क

कोटद्वार। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे) का बहुप्रतीक्षित फैसला आने वाला है। करीब दो साल आठ महीने तक चले इस मुकदमे में अभियोजन पक्ष ने 47 गवाह पेश किए। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य — जो वनंत्रा रिजॉर्ट का स्वामी है — और उसके दो साथी सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता पर हत्या, सबूत मिटाने, छेड़छाड़ और अनैतिक देह व्यापार से संबंधित विभिन्न धाराओं में आरोप तय किए गए हैं।

अंकिता भंडारी, जो गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं, 18 सितंबर 2022 को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। एक हफ्ते की खोजबीन के बाद 24 सितंबर को उनका शव चीला शक्ति नहर से बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम में मृत्यु का कारण डूबना बताया गया, लेकिन शरीर पर मिले जख्मों ने कई सवाल खड़े किए। जांच की ज़िम्मेदारी संभालने वाली एसआईटी ने 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, जिसमें 97 गवाहों के बयान शामिल थे।

आरोपों और अफवाहों की परतें
मामले में यह आरोप है कि अंकिता पर रिजॉर्ट में “विशेष सेवा” देने का दबाव डाला गया था, और इंकार करने पर उसकी हत्या कर दी गई। साथ ही, एक रहस्यमयी ‘वीआईपी’ की भूमिका की चर्चाएं भी लंबे समय तक चर्चा में रहीं, हालांकि चार्जशीट में इसकी पुष्टि नहीं की गई।

परिवार और समाज की अपेक्षाएं
अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने एक भावुक बयान में कहा कि वह अपनी बेटी के दोषियों को फांसी की सज़ा मिलते देखना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिशें हुईं और जांच को प्रभावित किया गया। इस मामले ने राज्यव्यापी आक्रोश को जन्म दिया, जहां आम जनता सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग करती रही।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
फैसले से पहले कोटद्वार में सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। कोर्ट परिसर के आसपास का इलाका सील कर दिया गया है, और अन्य जिलों से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कोतवाल रमेश तनवार ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top