Breaking News
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज
राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज

निकाय चुनाव- भाजपा 15 को जारी करेगी संकल्प पत्र

निकाय चुनाव- भाजपा 15 को जारी करेगी संकल्प पत्र

सीएम करेंगे निकाय के विकास का संकल्प पत्र जारी 

सभी 11 निगमों के लिए अलग अलग संकल्प पत्र भी जारी होंगे

सीएम धामी करेंगे 28 जनसभाएं व रोड शो

देहरादून। भाजपा बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में डबल इंजन सरकार का उपलब्धि एवं पार्टी का निकाय चुनावों पर संकल्प पत्र जारी करेगी। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि पार्टी मुख्यालय में बुधवार 15 जनवरी को प्रातः 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में सीएम अपने सहयोगी कैबिनेट मंत्रियों, पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ इसे सार्वजनिक करेंगे। गहन विचार विमर्श और जन सुझावों के आधार पर पार्टी ने निकाय के लिए अपना संकल्प पत्र तैयार किया है। जिसे कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निकाय चुनावों के दृष्टिगत जनता के लिए सार्वजनिक करेंगे। संकल्प पत्र मे एक प्रदेश स्तर का संकल्प पत्र होगा और शेष 11 सभी 11 निगमों के लिए अलग अलग होंगे। इनके माध्यम से पार्टी अपनी सरकार की उपलब्धियों और कार्ययोजना को सामने तो रखेंगे ही, वहीं निकायों के विकास हेतु हम क्या क्या काम करना चाहते हैं उनकी जानकारी भी साझा करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि प्रत्येक निकाय की परिस्थितियों और समस्याएं अलग-अलग हैं, लिहाजा उसको समाधान के तरीके भी अलग-अलग है। इसलिए पार्टी ने एक संकल्प पत्र पूरे प्रदेश और प्रत्येक निगम के लिए पृथक पृथक संकल्प पत्र तैयार किया है। पार्टी मुख्यालय के बाद सभी जनपदों और निकाय क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम से हम अपना संकल्प जनता के सम्मुख प्रस्तुत करेंगे। जिसमें वहां के विधायक, पार्टी के प्रभारी और पार्टी पदाधिकारीगण, जिन्हें नगर निकायों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, शामिल रहेंगे।

वहीं चुनाव प्रचार को लेकर उन्होंने बताया कि अंतिम चरण में मुख्यमंत्री के नेतृत्व अभियान जोर शोर से आगे बढ़ाया जाएगा। कर्णप्रयाग से अभियान शुरू करने के साथ मुख्यमंत्री कुल 28 जनसभाएं और रोड शो करने वाले हैं। वहीं गढ़वाल क्षेत्र में प्रचार अभियान के लिए निकले प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी स्टार प्रचारक 200 से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जिसमें जनसभाएं, रोड शो, पदयात्रा, जनसंपर्क कार्यक्रम, बैठकें, बाइक रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य रूप से आयोजित होंगे।

कांग्रेस विधायक मयूख माहरा के पार्टी में शामिल होने को लेकर पूछे गया सवाल का ज़बाब देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया, जो भाजपा की रीति नीति से सहमत होगा और संगठन, प्रदेश एवं देश के विकास में सहयोग करने की स्थिति में होगा ऐसे सभी लोगों का स्वागत है। लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक लगातार एक के बाद एक 15 हजार से अधिक कांग्रेसजन भाजपा में शामिल हो चुके हैं। आज भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, भाजपा नेतृत्व के संपर्क में हैं। जिस पर हम गौर करते हुए भविष्य में उचित निर्णय लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top