Breaking News
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की कम होती टीआरपी पर प्रोड्यूसर राजन शाही ने रखी अपनी बात

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की कम होती टीआरपी पर प्रोड्यूसर राजन शाही ने रखी अपनी बात

टीवी सीरियल्स की सफलता का पता उसकी टीआरपी से लगता है। कई सालों से टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ महिला दर्शकों का सबसे पसंदीदा बना हुआ है। लेकिन कुछ समय से इसकी टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। इसकी कई वजहें हो सकती हैं। हाल ही में इस सीरियल और इसकी लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली के साथ कई तरह के विवाद भी जुड़े हैं। अब सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही ने कम होती टीआरपी पर अपनी बात रखी है।

टीआरपी मायने रखती है 

कुछ दिन पहले सामने आई टीवी सीरियल की टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर रूपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ रहा। जबकि यह शो पहले टॉप पर हुआ करता था, कुछ समय से इसकी टीआरपी कम हो रही है। इस पर सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही कहते हैं- ‘टीआरपी सभी के लिए मायने रखती है, चाहे एक्टर्स हों या क्रिएटर्स। लोग कहते हैं कि टीआरपी उनके लिए मायने नहीं रखती है, मगर मेरे लिए टीआरपी मायने रखती है। मैं अच्छा कंटेंट देने में यकीन करता हूं। हमारे प्रोडक्शन ने पहले भी उतार-चढ़ाव का समय देखा है। टीआरपी में भी बदलाव होता है।’

कई एक्टर्स ने क्यों छोड़ा सीरियल 
पिछले कुछ समय में सीरियल ‘अनुपमा’ को कई एक्टर्स ने छोड़ दिया है। इस सीरियल की एक एक्ट्रेस अलीशा परवीन ने तो यहां तक कहा कि उन्हें बिना सूचना दिए सीरियल से हटा दिया गया है। इन सभी बातों पर राजन शाही ने कुछ दिन पहले अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि जो एक्टर्स हमारी टीम का सम्मान नहीं करते हैं, उन्हें सीरियल में नहीं होना चाहिए। इसलिए ऐसे एक्टर्स को शो से हटा दिया गया।

रूपाली से भी जुड़े हैं विवाद 

सीरियल ‘अनुपमा’ की लीड एक्टर्स रूपाली के साथ भी पिछले साल विवाद जुड़े रहे। उनकी सौतेली बेटी ईशा ने उन पर कई आरोप लगाए। वहीं सीरियल ‘अनुपमा’ के कुछ एक्टर्स ने भी इशारों-इशारों में यह जता दिया कि वे रूपाली की वजह से सीरियल छोड़ रहे हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top