Breaking News
कोटद्वार में गुलदार का हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत से इलाके में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश
कोटद्वार में गुलदार का हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत से इलाके में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश
देहरादून में मतदाता सूची की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू, 27 नवंबर तक चलेगा सत्यापन कार्य

सड़क, पेयजल, विद्युत और किसान पेंशन सहित विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में गोहत्या पर लगेगी रोक, गोशालाओं को हर साल मिलेंगे एक लाख रुपये
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में गोहत्या पर लगेगी रोक, गोशालाओं को हर साल मिलेंगे एक लाख रुपये
ऋषिकेश में इंडस्ट्री एंड वेलनेस एक्सपो का समापन, देवभूमि पिचैथॉन में जीवन ऑर्गेनिक्स प्रथम
ऋषिकेश में इंडस्ट्री एंड वेलनेस एक्सपो का समापन, देवभूमि पिचैथॉन में जीवन ऑर्गेनिक्स प्रथम
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2 सुपर जोन और 36 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2 सुपर जोन और 36 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र
सतीश की संदिग्ध मौत पर भड़के सफाई कर्मचारी, भगत सिंह चौक पर लगाया जाम
सतीश की संदिग्ध मौत पर भड़के सफाई कर्मचारी, भगत सिंह चौक पर लगाया जाम
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

देहरादून में मतदाता सूची की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू, 27 नवंबर तक चलेगा सत्यापन कार्य

देहरादून में मतदाता सूची की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू, 27 नवंबर तक चलेगा सत्यापन कार्य

जिलाधिकारी ने मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम एवं विवरण का सत्यापन करने का किया आह्वान

देहरादून। आगामी चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की दिशा में निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन किया जा चुका है। अब मतदाता सूची में गलतियों, दोहरी प्रविष्टियों और अन्य विसंगतियों को दूर करने के लिए 20 नवंबर से 27 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों की मतदाता सूचियों का बारीकी से सत्यापन करेंगे।

दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के निर्देश पर एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत 12 नवंबर 2026 को मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन किया गया था। आम नागरिक जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय और संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ के पास मतदाता सूची देख सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की वेबसाइट ceo.gov.in पर भी ऑनलाइन सूची उपलब्ध है।

विशेष अभियान के दौरान बीएलओ मतदाता सूचियों में दर्ज नामों और अन्य जानकारियों की जांच करेंगे। यदि किसी मतदाता का नाम एक ही बूथ पर एक से अधिक बार या अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में दर्ज पाया जाता है, तो अतिरिक्त प्रविष्टियों को चिह्नित कर नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके साथ ही सूची में किसी भी तरह की त्रुटि मिलने पर आवश्यक संशोधन भी किया जाएगा।

11 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं दावे और आपत्तियां

निर्वाचन विभाग के मुताबिक, मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने, दर्ज विवरण में सुधार कराने या किसी अपात्र अथवा दोहरी प्रविष्टि को हटवाने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। इसके लिए आयोग की ओर से निर्धारित प्रारूप-6, 7 और 8 का इस्तेमाल करना होगा। नया नाम शामिल कराने के लिए प्रारूप-6, नाम हटवाने के लिए प्रारूप-7 और विवरण में संशोधन के लिए प्रारूप-8 भरना होगा।

डीएम ने मतदाताओं से की सहयोग की अपील

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना और परिवार के प्रत्येक सदस्य का नाम तथा अन्य विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि नाम, पता या अन्य जानकारी में कोई गलती मिलती है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित बीएलओ को प्रारूप-8 भरकर उपलब्ध कराएं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम एक ही बूथ या एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में दर्ज है, तो अतिरिक्त प्रविष्टि हटवाने के लिए प्रारूप-7 जमा कराया जाए। इससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जा सकेगा।

निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 17 और 18 के तहत कोई भी व्यक्ति एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में या एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक से ज्यादा बार मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हो सकता। ऐसे में मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।

Back To Top