Breaking News
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार की इन कोशिशों के बीच *हल्द्वानी के बच्चीनगर की प्रीति सैनी* अपने हुनर और मेहनत से आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश कर रही हैं।

प्रीति सैनी स्वयं सहायता समूह से जुड़कर हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार कर रही हैं। इन दिनों दीपावली के त्योहार को देखते हुए वह ऊन से सुंदर और आकर्षक हाथों से बनी मालाएं तैयार कर रही हैं। त्योहारों के सीजन में इन मालाओं की अच्छी मांग रहती है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिलता है।

प्रीति का हुनर केवल ऊन की मालाएं बनाने तक सीमित नहीं है। वह अपने घर में उगाए गए गेंदे के फूलों से भी आकर्षक मालाएं तैयार करती हैं। नवरात्रि, दीपावली और अन्य धार्मिक एवं मांगलिक अवसरों पर इन फूलों की मालाओं की अच्छी मांग रहती है। इस तरह वह घर में उपलब्ध संसाधनों और अपनी रचनात्मकता का उपयोग कर आमदनी के नए अवसर तैयार कर रही हैं।
प्रीति का यह प्रयास दिखाता है कि यदि महिलाओं को अपने हुनर पर भरोसा हो और वे छोटे स्तर से शुरुआत करें, तो घर बैठे भी स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बना जा सकता है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं न केवल अपनी आजीविका बढ़ा रही हैं, बल्कि स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक कौशल को भी नई पहचान दे रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को मजबूती देने में प्रीति सैनी जैसी महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनकी मेहनत और लगन प्रदेश की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा है कि अपने हुनर को रोजगार का माध्यम बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएं

Back To Top