Breaking News
पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद
पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद
त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल
त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल
नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण
पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण
घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा
घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा
गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी
गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी
नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद
नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास
भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान
भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान

पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10

पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10

चमोली। पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टीएचडीसी टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद जारी रेस्क्यू अभियान में बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को सुरंग के भीतर सर्च ऑपरेशन के दौरान लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए। शवों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया है।

हादसे के बाद से ही SDRF समेत अन्य रेस्क्यू एजेंसियां टनल के अंदर लगातार खोजबीन में जुटी थीं। सुरंग में जमा पानी को बाहर निकालने के साथ ही मलबे और अन्य बाधाओं के बीच श्रमिकों की तलाश की जा रही थी। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने अभियान जारी रखा।

बरामद शवों में एक की पहचान 31 वर्षीय लुकास टोपनो पुत्र बोयसा टोपनो के रूप में हुई है। वह ग्राम सीमरटोली, पोस्ट कामरा, जिला खूंटी, झारखंड के निवासी थे। दूसरे श्रमिक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय टनल के भीतर कुल 22 श्रमिक मौजूद थे। इनमें से 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जबकि आठ श्रमिकों की पहले ही मौत हो चुकी थी और दो श्रमिक लापता थे। मंगलवार को दोनों लापता श्रमिकों के शव मिलने के बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

Back To Top