Breaking News
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चारधाम यात्रा को अगले दो दिनों के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम और मार्गों की स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

गढ़वाल मंडल के आयुक्त ने बताया कि भारी वर्षा के पूर्वानुमान और कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग प्रभावित हुए हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज और कल के लिए चारधाम यात्रा पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन लगातार मार्गों की निगरानी कर रहा है और हालात में सुधार होने पर यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों और यात्रियों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। साथ ही नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 2 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को लगातार सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Back To Top