Breaking News
जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को किया पर्यटन स्थल घोषित
पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को किया पर्यटन स्थल घोषित
देहरादून में बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
देहरादून में बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
खराब मौसम से स्थगित की गई चारधाम यात्रा फिर से शुरू
खराब मौसम से स्थगित की गई चारधाम यात्रा फिर से शुरू
नागालैंड के मोन जिले में बारिश बनी आफत, बाढ़-भूस्खलन से 9 की मौत
नागालैंड के मोन जिले में बारिश बनी आफत, बाढ़-भूस्खलन से 9 की मौत
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
देहरादून में रंगोत्सव का आगाज़, कवियों और शायरों ने बिखेरा शब्दों का जादू
देहरादून में रंगोत्सव का आगाज़, कवियों और शायरों ने बिखेरा शब्दों का जादू
​महिलाओं के सम्मान और अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई- कुसुम कण्डवाल
​महिलाओं के सम्मान और अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई- कुसुम कण्डवाल
देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता
देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता

संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे सात लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित

संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे सात लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित

देहरादून। लगातार हो रही बारिश के चलते संतला देवी मंदिर के समीप नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से सात लोग नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कंट्रोल रूम (CCR) देहरादून के माध्यम से SDRF को सूचना मिली कि कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतला देवी मंदिर के पास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण सात लोग बीच धारा में बने टापू पर फंस गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक राजबर राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि लगातार बारिश के कारण नदी का बहाव काफी तेज हो चुका था और चारों ओर से पानी से घिरे लोग बाहर निकलने में असमर्थ थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF ने सिविल पुलिस के साथ समन्वय बनाकर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

तेज बहाव, फिसलन भरे किनारों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद SDRF के जवानों ने विशेष रेस्क्यू उपकरणों की मदद से टापू तक पहुंच बनाई। इसके बाद सुनियोजित अभियान चलाते हुए सभी सात लोगों को एक-एक कर सुरक्षित नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

SDRF की त्वरित कार्रवाई, बेहतर समन्वय और प्रशिक्षित टीम की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी लोगों की जान सुरक्षित बचा ली गई।

रेस्क्यू किए गए लोगों के नाम:

मुकेश (35), निवासी बल्लीवाला
सुशील (36), निवासी सीमा द्वार
प्रेम कुमार (27), निवासी सीमा द्वार
रोशन गुप्ता (32), निवासी सीमा द्वार
राजीव (30), निवासी सीमा द्वार
पवन सिंह (25), निवासी सीमा द्वार
सूरज साहनी (30), निवासी सीमा द्वार

Back To Top