Breaking News
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन

आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कंडोली में नवनिर्मित आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का अवलोकन कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक भवन में लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जिसने सदियों से लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद एवं भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक पहचान मिली है और राज्य सरकार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयुष सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक उपचार, परामर्श और औषधियां स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त हो सकेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और लोगों का आयुर्वेद के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों को समर्पित भाव से बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान करते हुए कहा कि जनसेवा ही सर्वोच्च सेवा है और प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निरंजन डोभाल, अरविंद डोभाल,आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सविता कोटियाल, हिमानी डंगवाल,विभागीय अधिकारी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Back To Top