Breaking News
पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर
मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा
‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

मानसून के दौरान क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो- जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बरसात के दृष्टिगत गढ़ी कैंट, देहरादून स्थित घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मानसून के दौरान क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा संभावित खतरों से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसाती नदी की ओर सुरक्षा दीवार (प्रोटेक्शन वाल) का निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए तथा मोटर मार्ग पर वर्षा के कारण होने वाले मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए शीघ्र प्रोटेक्शन नेट या ब्रेस्ट वॉल का कार्य किए जाए।उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। ताकि बरसात के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से क्षेत्र की लगातार निगरानी रखने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी केके मिश्र, सिंचाई तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण सहित भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह रावत, जगदीश रेगमी, मण्डल महामंत्री किरन, ग्राम प्रधान भारती जवाड़ी, केदार जोशी, नीटू सिंह, समुंदर सिंह, सपना मल्ल आदि उपस्थित रहे।

Back To Top