Breaking News
पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर
मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा
‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई

भारी बारिश पर अलर्ट मोड में दून पुलिस, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

भारी बारिश पर अलर्ट मोड में दून पुलिस, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

भारी बारिश के कारण नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत

नदी नालों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के दृष्टिगत लाउड हेलर के माध्यम से लोगो को नदी नालों के किनारे न जाने की दी जा रही चेतावनी

सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा लगातार संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहकर लिया जा रहा स्थिति का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और संवेदनशील इलाकों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

पुलिस की टीमें नदी-नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर रही हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से नदी और नालों के किनारे न जाने की चेतावनी दी जा रही है। साथ ही बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील भी की जा रही है।

दून पुलिस विशेष रूप से उन इलाकों में सक्रिय है, जहां नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे स्थानों पर रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का कार्य भी किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें, प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें और आपात स्थिति में तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को सूचना दें। दून पुलिस का कहना है कि जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Back To Top