Breaking News
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान

कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम

कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम के प्रतिष्ठा दिवस पर सभी श्रद्धालुओं और भक्तों को शुभकामनाएं दी

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सोमवार को 62वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के पांच बजे विशेष पूजा-अर्चना और बाबा को मालपुए का भोग अर्पित करने के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

रातभर कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को क्रमवार मंदिर में प्रवेश कराया गया। बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया, जबकि मंदिर समिति के सेवादार लगातार मालपुए का प्रसाद वितरित करते रहे।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रहे।

सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम के प्रतिष्ठा दिवस पर सभी श्रद्धालुओं और भक्तों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज ने भक्ति, सेवा, त्याग और मानव कल्याण का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज और प्रभु श्री हनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो तथा समाज में सेवा और सद्भावना की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।

Back To Top