Breaking News
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई
Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक
Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक
‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप
‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी

हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक ई-कॉमर्स कंपनी के गोदाम में देर रात भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, जीतपुर नेगी क्षेत्र में स्थित अमेजन के स्टोर में रात करीब 11:30 बजे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। पास में स्थित एक अन्य डिलीवरी सेंटर के कर्मचारियों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक गोदाम का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।

राहत एवं बचाव कार्य के दौरान अंदर दो कर्मचारियों के शव मिले। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र और पंचायतघर निवासी अमित के रूप में हुई है। दोनों कर्मचारी घटना के समय गोदाम के भीतर मौजूद थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।

अग्निकांड में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा चार्जिंग पर लगी एक स्कूटी और परिसर में खड़ा टेंपो भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय गोदाम बंद था और कुछ कर्मचारी अंदर ही मौजूद थे।

घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर्याप्त अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के बिना संचालित हो रहे हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों की जांच की मांग तेज हो गई है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दमकल विभाग ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, लेकिन दो कर्मचारियों की जान नहीं बचाई जा सकी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Back To Top