Breaking News
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश

सिंघम अगेन का ‘जय बजरंग बली’ सॉन्ग आउट, हनुमान चालीसा की धुन कर देगी रोंगटे खड़े

सिंघम अगेन का ‘जय बजरंग बली’ सॉन्ग आउट, हनुमान चालीसा की धुन कर देगी रोंगटे खड़े

रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन का पहला गाना ‘जय बजरंगबली’ रिलीज हो गया है. यह गाना हनुमान चालीसा से प्रेरित है। 1 नवंबर, 2024 को फिल्म की रिलीज से पहले जय बजरंग बली सॉन्ग को रिलीज करते हुए मेकर्स ने सिंघम अगेन को लेकर उत्सुकता जगा दी है. यह गाना शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की परंपरा को जारी रखते हुए, फिल्म के एक्शन सीन के लिए टोन सेट करता है।

जय बजरंग बली सॉन्ग हनुमान चालीसा से प्रेरित है जो इस ट्रैक में चार चांद लगा रही है. इस ट्रैक में रणवीर सिंह को हनुमान की तरह दिखाया गया है जो अजय देवगन से मिलते हैं और सीता के रूप में करीना को वापस लाने में उनकी मदद करते हैं. ट्रैक रिलीज होते ही फैंस कमेंट सेक्शन में खूब तारीफ कर रहे हैं. एक ने लिखा- वाव सुपर डुपर हिट. एक ने लिखा- राम और हनुमान जी की जोड़ी का हम इंतजार कर रहे हैं. एक ने कमेंट किया- ब्लॉकबस्टर मूवी।

हाल ही में सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे फैंस ने बहुत प्यार दिया. मेकर्स ने सिंघम अगेन का ट्रेलर 7 अक्टूबर को रिलीज किया. ट्रेलर में कलयुग के रामायण और मराठा साम्राज्य का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिला है। ट्रेलर में अजय देवगन जहां राम, करीना कपूर मॉर्डन सीता (आनवी), टाइगर श्रॉफ – लक्ष्मण, रणवीर सिंह- बजरंगबली, अक्षय कुमार- जटायु को रिप्रेजेंट कर रहे हैं. वहीं, अर्जुन कपूर को रावण का रोल अदा कर रहे है. दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के अवतार में नजर आई है। ट्रेलर देशभक्ति और गहन ड्रामा से भरपूर है। फिल्म के ट्रेलर को महज 24 घंटे के अंदर 13.8 मिलियन व्यूज मिले हैं और ये अब तक का सबसे बड़ा ट्रेलर भी है इसका रनटाइम 4 मिनट 58 सेकंड लंबा है।

सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं. सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया से क्लैश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top