Breaking News
कोटद्वार में गुलदार का हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत से इलाके में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश
कोटद्वार में गुलदार का हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत से इलाके में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश
देहरादून में मतदाता सूची की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू, 27 नवंबर तक चलेगा सत्यापन कार्य

सड़क, पेयजल, विद्युत और किसान पेंशन सहित विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में गोहत्या पर लगेगी रोक, गोशालाओं को हर साल मिलेंगे एक लाख रुपये
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में गोहत्या पर लगेगी रोक, गोशालाओं को हर साल मिलेंगे एक लाख रुपये
ऋषिकेश में इंडस्ट्री एंड वेलनेस एक्सपो का समापन, देवभूमि पिचैथॉन में जीवन ऑर्गेनिक्स प्रथम
ऋषिकेश में इंडस्ट्री एंड वेलनेस एक्सपो का समापन, देवभूमि पिचैथॉन में जीवन ऑर्गेनिक्स प्रथम
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2 सुपर जोन और 36 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2 सुपर जोन और 36 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र
सतीश की संदिग्ध मौत पर भड़के सफाई कर्मचारी, भगत सिंह चौक पर लगाया जाम
सतीश की संदिग्ध मौत पर भड़के सफाई कर्मचारी, भगत सिंह चौक पर लगाया जाम
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

केदारनाथ पहुंचे SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

केदारनाथ पहुंचे SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रुद्रप्रयाग- चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम, पैदल मार्गों और संवेदनशील स्थलों का दौरा कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और राहत कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सेनानायक ने यात्रा ड्यूटी में तैनात विभिन्न विभागों और एजेंसियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने मौके पर मौजूद चुनौतियों और समस्याओं की जानकारी लेकर कई बिंदुओं पर तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और समन्वित रिस्पॉन्स को लेकर ATS टीम के साथ भी चर्चा की गई।

सेनानायक SDRF ने केदारनाथ में स्थापित SDRF पोस्टों का निरीक्षण कर जवानों की रहने, खाने और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे SDRF कार्मिकों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट ड्यूटी निभाने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

धाम परिसर स्थित अस्पताल में पहुंचकर उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात की तथा यात्रा अवधि में SDRF की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके बाद वह पैदल मार्ग से लिनचोली पहुंचे, जहां मेडिकल फर्स्ट रेस्पॉन्डर पोस्ट पर तैनात पैरामेडिक्स से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर SDRF टीम ने तत्काल उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराई और प्राथमिक सहायता देकर राहत पहुंचाई। यात्रा मार्ग में सेनानायक ने श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।

सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, त्वरित राहत और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय SDRF की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। SDRF यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Back To Top