Breaking News
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक
सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन
11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन
राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला
राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला
कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह
कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह
सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह
सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह
कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर
कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर

विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये यूपीसीएल लगायेगा मेगा कैम्प

विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये यूपीसीएल लगायेगा मेगा कैम्प

उपखंड स्तर पर लगने वाले कैम्प में उपभोक्ताओं ओव स्मार्ट मीटर की जानकारी दी जाएगी

देहरादून। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए यूपीसीएल द्वारा सभी क्षेत्रीय इकाइयों को उपखण्ड स्तर पर मेगा शिविर आयोजित करेगा। शिविर में उच्चाधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रगति का अनुश्रवण किया जायेगा। प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को प्रदेश भर में लगाये जाने वाले स्मार्ट मीटर की सम्पूर्ण एवं विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साझा करना तथा उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से जुड़े सवालों/शंकाओं का उचित समाधान सुनिश्चित करेंगे। शिविर में 25 किलोवाट तक के घरेलू एवं अघरेलू संयोजन (जहां विद्युत लाइन का निर्माण नहीं किया जाना है) तत्काल निर्गत करते हुए विद्युत संयोजन दिये जायेंगे।

शिविर में नये विद्युत संयोजन, मीटरिंग एवं बिलिंग से जुड़ी समस्याओं का निराकरण, विद्युत भार वृद्धि के आवेदनों, खराब मीटरों का बदला जाना एवं उससे जुडी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रबन्ध निदेशक यूपीसीएल द्वारा सभी निदेशकों तथा उनके अधीनस्थ समस्त अधिकारियों को राजस्व लक्ष्यों के सापेक्ष राजस्व वसूली के भी निर्देश दिए गए हैं।

1. प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा खण्डवार सभी अधिकारियों को राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत् वसूली तथा सभी उपखण्डों में मेगा कैम्प / शिविर लगाने व उसका प्रचार प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

2. सभी खण्डों में बकाया धनराशि वाले संयोजनों के विरूद्ध नोटिस जारी करने एवं पिछले बकाया की भी वसूली किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

3. अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर सभी अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय में उपस्थित रहकर राजस्व वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले मण्डलों, खण्डों एवं उपखण्डों को सम्मानित किया जायेगा।

4. उपाकालि द्वारा प्रदान की जाने वाली ऑनलाइन सर्विसिज का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को पहुँचाने, ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त राजस्व में वृद्धि, उपभोक्ताओं के साथ बेहतर कनेटिविटी स्थापित करने तथा उपभोक्ताओं को एस०एम०एस० से बिल उपलब्ध कराने हेतु सभी फील्ड अधिकारी अपने अधीनस्थ क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के मोबाइल नम्बर एकत्र करने हेतु व्यापक अभियान चलायेंगे और उपभोक्ताओं के मोबाइल नम्बरों को सिस्टम में पंजीकृत करना अवश्यमेव सुनिश्चित करेंगे।

यूपीसीएल अपने सभी उपभोक्ताओं को 24X7 विद्युत उपलब्धता तथा बेहतर उपभोक्ता सेवा के लिये हमेशा प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top