Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

केदारनाथ धाम के कपाट कल खुलेंगे, भव्य तैयारियों के बीच यात्रा का होगा शुभारंभ

केदारनाथ धाम के कपाट कल खुलेंगे, भव्य तैयारियों के बीच यात्रा का होगा शुभारंभ

 रुद्रप्रयाग- उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी के साथ विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल होंगे।

कपाट खुलने से एक दिन पहले बाबा केदार की पवित्र डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो चुकी है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सड़कों की मरम्मत, यातायात प्रबंधन, पैदल मार्ग पर शौचालय, पेयजल, आवास और खान-पान की बेहतर व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पूरे मार्ग पर सोलर और विद्युत लाइट लगाई गई हैं तथा हर दो किलोमीटर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं। कई श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना की है और यात्रा को बेहतर बताया है।

इस बीच मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लेते हुए मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अब श्रद्धालु मंदिर के अंदर मोबाइल ले जाने, फोटो खींचने या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top