Breaking News
उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन
उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार
हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के प्रकरण में एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के प्रकरण में एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना में शामिल सभी 10 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा किया जा चुका है गिरफ्तार

देहरादून। राजपुर क्षेत्र के जोहड़ी गांव में 30 मार्च की सुबह हुई फायरिंग की घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस हत्याकांड में शामिल सभी 10 आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो चुकी है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा अपराध संख्या 60/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।
मामले की विवेचना वर्तमान में धारा 103(1), 3, 5, 125 बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत की जा रही है।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 9 आरोपियों रोहित कुमार, मोहम्मद अखलाक उर्फ साबिर, संदीप कुमार, आदित्य चौधरी, आदेश गिरी, समीर चौधरी, मोहित अरोड़ा, शान्तनु त्यागी और काविश हुसैन त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

घटना के बाद से फरार चल रहे दसवें आरोपी वैभव कुमार (पुत्र दीपक कुमार, निवासी ग्राम देवधर, थाना खिजराबाद, जिला यमुनानगर, हरियाणा) को पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और पतारसी के बाद 5 अप्रैल 2026 को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी का हत्या की धाराओं में न्यायालय से रिमांड प्राप्त किया जा चुका है।

Back To Top