Breaking News
उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन
उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार
हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

शहर में ट्रैफिक सुधार की पहल, तीन स्थानों पर बनी ऑटोमेटेड पार्किंग

देहरादून। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए परेड ग्राउंड में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड पार्किंग का लोकार्पण कर इसे आम जनता को समर्पित कर दिया गया है। इस सुविधा का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

करीब 472.23 लाख रुपये की लागत से बनी इस ऑटोमेटेड पार्किंग में एक साथ 111 वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। इस परियोजना का उद्देश्य शहर में पार्किंग की समस्या का समाधान करना और यातायात को सुचारू बनाना है।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा शहर में चरणबद्ध तरीके से ऑटोमेटेड पार्किंग विकसित की जा रही है। इसके तहत परेड ग्राउंड के अलावा तिब्बती मार्केट (132 वाहन क्षमता) और कोरोनेशन क्षेत्र (18 वाहन क्षमता) में भी ऐसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

पार्किंग व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने “फ्री सखी कैब सेवा” भी शुरू की है। इसके तहत पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए नजदीकी भीड़भाड़ वाले इलाकों तक मुफ्त पहुंचाया जाएगा। इसके लिए टाटा पंच ईवी वाहनों का उपयोग किया जा रहा है।

इसके साथ ही शहर में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही ईवी मिनी बस शटल सेवा शुरू करने की योजना है, जिससे पार्किंग स्थलों से प्रमुख स्थानों तक आवाजाही आसान होगी और निजी वाहनों का उपयोग कम किया जा सकेगा।

जिला प्रशासन की यह पहल न केवल देहरादून को जाम से राहत दिलाने में मददगार साबित होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट की दिशा में भी एक अहम कदम मानी जा रही है।

Back To Top