Breaking News
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी

प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर

प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर

प्रति लीटर 2 रुपये से ज्यादा बढ़ी कीमत

नई दिल्ली। देश में प्रीमियम पेट्रोल इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने 20 मार्च 2026 से प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के तहत प्रति लीटर करीब 2 से 2.30 रुपये तक का इजाफा किया गया है, जबकि आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर रखे गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में करीब 2.09 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद ‘स्पीड’ और ‘पावर’ जैसे हाई-परफॉर्मेंस ईंधन की कीमत बढ़कर 113 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गई है। यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इस बढ़ोतरी का असर खास तौर पर Hindustan Petroleum Corporation Limited के ‘पावर पेट्रोल’ और Indian Oil Corporation Limited के ‘XP95’ जैसे ब्रांडेड ईंधनों पर पड़ा है। ये प्रीमियम फ्यूल मुख्य रूप से बेहतर इंजन परफॉर्मेंस और अधिक माइलेज के लिए उपयोग किए जाते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, कीमतों में यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर है। मध्य पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव, खासकर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव के चलते वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।

हालांकि, सरकार और तेल कंपनियों ने फिलहाल इस वृद्धि को केवल प्रीमियम पेट्रोल तक सीमित रखा है, जिससे सामान्य पेट्रोल उपयोग करने वाले बड़े वर्ग पर सीधा असर नहीं पड़ा है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले समय में ईंधन कीमतों पर और दबाव बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Back To Top