Breaking News
‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत
कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू
शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव- उमर अब्दुल्ला ने बडगाम सीट से हासिल की जीत, एग्जिट पोल को बताया ‘समय की बर्बादी’

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव- उमर अब्दुल्ला ने बडगाम सीट से हासिल की जीत, एग्जिट पोल को बताया ‘समय की बर्बादी’

जम्मू-कश्मीर। विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग स्पष्ट हो चुके हैं, और अब सिर्फ औपचारिकताएं बाकी हैं। धारा 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। इस क्रम में, जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बडगाम विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर ली है। उमर ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के उम्मीदवार आगा सैय्यद मुंतजिर मेहदी को 18,000 से अधिक मतों से हराया।

लोकसभा चुनाव में हार, विधानसभा में जीत से मिली राहत
इससे पहले, उमर अब्दुल्ला ने इस साल के लोकसभा चुनाव में उत्तर कश्मीर की बारामूला सीट से अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब विधानसभा चुनाव में जीत ने उनके लिए थोड़ी राहत का काम किया है।

एग्जिट पोल पर उमर का हमला: ‘समय की बर्बादी’
अपनी जीत की पुष्टि के बाद उमर अब्दुल्ला ने एग्जिट पोल पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे समय की बर्बादी करार देते हुए कहा कि जो लोग एग्जिट पोल पर चर्चा करते हैं, वे अपना मजाक उड़वा रहे हैं। उमर ने अपने एक एक्स पोस्ट में लिखा, “अगर आप एग्जिट पोल के लिए भुगतान करते हैं या उन पर चर्चा में समय बर्बाद करते हैं, तो आप मजाक और मीम्स के पात्र हैं। मैंने कुछ दिन पहले इसे समय की बर्बादी कहा था और इसका एक कारण था।”

उमर अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि चैनल और सोशल मीडिया पर हो रही एग्जिट पोल की चर्चा को नजरअंदाज कर रहे हैं, क्योंकि असली नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे। उन्होंने इसे ‘सिर्फ टाइम पास’ कहा।

एग्जिट पोल की भविष्यवाणी
एग्जिट पोल में भविष्यवाणी की गई थी कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है। हालांकि, उमर अब्दुल्ला ने एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए इसे चुनावी असफलता का उदाहरण बताया और कहा कि असली आंकड़े ही मायने रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top