Breaking News
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

‘बॉर्डर 2’ का तीसरा गाना ‘जाते हुए लम्हों’ हुआ रिलीज

‘बॉर्डर 2’ का तीसरा गाना ‘जाते हुए लम्हों’ हुआ रिलीज

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच खास उत्सुकता पैदा कर चुकी है। देशभक्ति और भावनाओं से भरी इस फिल्म के गानों को भी लगातार सराहना मिल रही है। पहले ‘घर कब आओगे’ और फिर रोमांटिक ट्रैक ‘इश्क दा चेहरा’ के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का तीसरा गीत रिलीज कर दिया है, जो दर्शकों को पुराने दिनों की याद दिला रहा है।

नया गाना ‘जाते हुए लम्हों’ दरअसल सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के मशहूर गीत का रीक्रिएटेड वर्जन है। इस गीत को इस बार संगीतकार मिथुन ने नए अंदाज में तैयार किया है, जबकि इसे आवाज दी है लोकप्रिय गायक विशाल मिश्रा ने। खास बात यह है कि गाने में ओरिजनल वर्जन के सिंगर रूप कुमार राठौड़ की झलक भी सुनने को मिलती है, जिससे गीत की भावनात्मक गहराई और बढ़ जाती है।

मूल फिल्म ‘बॉर्डर’ में इस गीत को जावेद अख्तर ने लिखा था और अनु मलिक ने संगीत दिया था। नए संस्करण में पुराने एहसास को बरकरार रखते हुए आधुनिक टच देने की कोशिश की गई है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और फैंस इसे भावुक और दिल को छू लेने वाला बता रहे हैं।

‘जाते हुए लम्हों’ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का तीसरा गाना है। इससे पहले रिलीज हुए ‘घर कब आओगे’ ने देशभक्ति का जज्बा जगाया था, जबकि ‘इश्क दा चेहरा’ ने फिल्म के रोमांटिक पक्ष को सामने रखा। अब यह नया गीत कहानी के भावनात्मक पहलू को और मजबूती देता नजर आ रहा है।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में मुख्य कलाकारों के साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। देशभक्ति और जज्बे से भरपूर इस वॉर ड्रामा का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

(साभार)

Back To Top