Breaking News
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य, वित्त और कार्मिक विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य, वित्त और कार्मिक विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे व फार्मासिस्ट पदों के पुनर्गठन पर हुई अहम चर्चा

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग, वित्त विभाग और कार्मिक विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अहम प्रशासनिक और तकनीकी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे संवर्ग और फार्मासिस्ट पदों के पुनर्गठन को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर विचार किया गया। इसके साथ ही निदेशक स्तर पर चिकित्साधिकारी ग्रेड-1 की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई, ताकि लंबित प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा किया जा सके।

बैठक में राज्य में 108 एम्बुलेंस सेवा की निविदा प्रक्रिया को लेकर भी आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता में किसी भी तरह की कमी न हो।

डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Back To Top