Breaking News
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव
बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका

ओटीए पासिंग आउट परेड में बोले एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, “हमेशा अपनी वर्दी को गर्व से पहनें”

ओटीए पासिंग आउट परेड में बोले एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, “हमेशा अपनी वर्दी को गर्व से पहनें”

वायु सेना प्रमुख बोले—तीनों सेनाओं का समन्वय हमारी सबसे बड़ी ताकत

ओटीए से 155 भारतीय कैडेट बने अधिकारी, विदेशी कैडेटों ने भी पूरा किया प्रशिक्षण

चेन्नई। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शनिवार को अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में आयोजित पासिंग आउट परेड में भाग लेते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और तीनों सेनाओं के बीच हुए असाधारण समन्वय की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने वायु सेना, नौसेना और थल सेना के बीच एकजुटता, तालमेल और बेहतर एकीकरण की मिसाल पेश की है।

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शॉर्ट सर्विस कमीशन से पास आउट हुए युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे-जैसे आप अपने सैन्य करियर में आगे बढ़ेंगे, आपको इस सहयोग और एकजुटता की भावना को हमेशा आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने इस मौके पर प्रशिक्षण पूरा करने वाले कैडेटों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

गौरतलब है कि इस वर्ष अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। इस दौरान पाकिस्तान और पीओजेके में आतंकी ढांचों को सटीक हमलों से ध्वस्त किया गया। पाकिस्तानी सेनाओं के जवाबी प्रयासों को भी भारतीय बलों ने नाकाम कर दिया था।

कार्यक्रम में कुल 130 पुरुष और 25 महिला कैडेट भारतीय सेना के विभिन्न अंगों में कमीशन प्राप्त कर अधिकारी बने। इसके साथ ही 21 विदेशी कैडेटों (जिसमें 12 महिला कैडेट शामिल हैं) ने भी अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग और मित्रता को नई दिशा देता है।

एयर चीफ मार्शल सिंह ने नव-नियुक्त अधिकारियों को संदेश देते हुए कहा—”हमेशा अपनी वर्दी को गर्व से पहनें, नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाएं और सबसे पहले एक अच्छे इंसान बनने का प्रयास करें।”

Back To Top