Breaking News
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

जागड़ा पर्व की तैयारियों को लेकर महाराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश

जागड़ा पर्व की तैयारियों को लेकर महाराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश

हनोल-दसउ में 26-27 अगस्त को जागड़ा पर्व, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर फोकस

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने 26-27 अगस्त को हनोल में आयोजित होने वाले जागड़ा पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पर्यटन मंत्री ने सचिव पर्यटन, जिलाधिकारी, एसएसपी और एसडीएम चकराता से चर्चा कर पर्व से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल आपूर्ति, भण्डारे, भीड़ प्रबंधन, पुलिस एवं परिवहन व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक नियंत्रण और शौचालयों की सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि पर्व के दौरान जौनसार-भाबर और उत्तरकाशी क्षेत्र के विद्यालयों में पूर्व की भांति सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।

मंत्री सतपाल महाराज ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को पत्र लिखकर हिमाचल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था करने का आग्रह भी किया। उन्होंने अनुरोध किया कि शिमला-हनोल-दसउ, नेरुवा-हनोल-दसउ और पोंटा-हनोल-दसउ मार्गों पर हिमाचल परिवहन निगम की बस सेवाएं पूर्व की तरह संचालित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top