Breaking News
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज

गुड न्यूज- रोल आउट होने वाली है बीएसएनएल की 4जी सेवाएं, केन्द्रीय मंत्री ने बतायी डेट

गुड न्यूज- रोल आउट होने वाली है बीएसएनएल की 4जी सेवाएं, केन्द्रीय मंत्री ने बतायी डेट

नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड के लाखों यूजर्स के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल की 4जी सेवाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। सरकार ने देश भर में बीएसएनएल 4जी नेटवर्क के रोल आउट की तैयारी पूरी कर ली है, जिसके तहत नेटवर्क अपग्रेडेशन का कार्य जारी है।

हाल ही में, सरकार ने नेटवर्क सुधार के लिए 6000 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है और 1 लाख नए मोबाइल टावर स्थापित किए जा रहे हैं। सिंधिया ने एक वीडियो में बताया कि बीएसएनएल की सेवाओं को सुधारने के लिए कार्य तेजी से चल रहा है।
सिंधिया ने पब्लिक अफेयर्स फोरम में एक चर्चा के दौरान बताया कि भारत में चार प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं: जीओ,एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल।  उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले वर्ष जून तक पूरे देश में 1 लाख 4जी टावर स्थापित करना है, जिससे बीएसएनएल का मार्केट शेयर 8 प्रतिशत तक बढ़ सके।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2जी और 3जी यूजर्स की संख्या को देखते हुए हर किसी को 4जी की आवश्यकता नहीं है, लेकिन 4जी कवरेज की मांग तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में, 4जी कवरेज भारत के लगभग 98 प्रतिशत जिलों में फैली हुई है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगले वर्ष जून तक बीएसएनएल 4 जी सेवाएं पूरी तरह से उपलब्ध हो जाएंगी।

सिंधिया ने कहा कि 4जी नेटवर्क के लॉन्च के बाद, बीएसएनएल को ग्राहकों को बनाए रखने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा, खासकर तब जब निजी कंपनियां प्राइस हाइक कर रही हैं। इसके लिए बीएसएनएल को भी एक कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट मॉडल की आवश्यकता है, जिससे ग्राहकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top