Breaking News
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज
राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज

देश राम राज्य की ओर बढ़ रहा है- उपराष्ट्रपति धनखड़

देश राम राज्य की ओर बढ़ रहा है- उपराष्ट्रपति धनखड़

घोघला। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दमन एवं दीव के घोघला में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बने फ्लैटों का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश में हो रहे परिवर्तन के पीछे राष्ट्रीय नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, “‘नरेन्द्र’ नाम में ही वह शक्ति है, जो असंभव को संभव बना रही है।”

धनखड़ ने आवास विकास के क्षेत्र में की गई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत 21,000 से अधिक घरों का निर्माण किया गया है। उन्होंने इस प्रगति का श्रेय नेतृत्व को दिया और कहा, “यहां जो भी योजना मंजूर होती है, वह सफलतापूर्वक पूरी हो जाती है।”

देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों के संबंध में हुए परिवर्तनों का जिक्र करते हुए धनखड़ ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में इन पुरस्कारों के असली हकदारों को सम्मानित किया गया है, और यह भारत की राम राज्य की ओर यात्रा का प्रतीक है।

धनखड़ ने बुनियादी ढांचे और आवश्यक सेवाओं में सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा, “हर घर में बिजली, गैस कनेक्शन और शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, और अब सौर ऊर्जा का भी विस्तार हो रहा है।”

उन्होंने आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मुद्रा योजना के तहत लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की बात कही। शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने सभी से अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान किया।

धनखड़ ने जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में भारत की समग्र प्रगति की प्रशंसा करते हुए नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान पर निरंतर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “हम राम राज्य की ओर बढ़ रहे हैं, और इस यात्रा में हम सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है।”

इस अवसर पर डीएनएचएंडडीडी और लक्षदीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top